फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद पुलिस ने मासूमों से दुष्कर्म मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका न्यायालय के लिए चालान किया गया| जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया|
शमसाबाद थाना पुलिस नें गत दिनों गाँव सिकन्दरपुर महमूद घर में अकेली 15 वर्षीय दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी मोहल्ला तराई निवासी नसीम उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया| जबकि फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस नें गाँव कुटरा निवासी इंद्रजीत को 21 जनवरी की शाम गांव की ही आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर चालान कर दिया| न्यायालय नें उसे जेल भेज दिया|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



