फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद से दिल्ली ट्रैन ट्रेक पर मैनपुरी के निकट मालगाड़ी पटरी से उतर गयी है| जिसके कारण इस मार्ग पर ट्रेनो का आवागमन अवरुद्ध हो गया है| कालिंदी एक्सप्रेस सहित इस रूट की सभी ट्रेन देरी से चल रही है| पैसेंजर ट्रेन दो घंटे विलंब से रवाना हुई।
[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”8″]
फर्रुखाबाद से सुबह 7.55 बजे शिकोहाबाद के लिए रवाना होने वाली ट्रेन काफी देर तक नहीं चली| जानकारी करने पर पता चला कि रेलवे स्टेशन मैनपुरी के निकट मालगाड़ी ट्रेक से उतर गयी है| जिसके कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। दिल्ली से आने वाली कालिंदी एक्सप्रेस को रास्ते में ही रोक दिया गया। फर्रुखाबाद स्टेशन से अधिकांश यात्री यात्रा छोड़कर चले गये। करीब 10 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]
[adrotate banner="2"]


