फर्रुखाबाद: थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम उनासी निवासी रावेन्द्र पुत्र पंक्षीलाल अपनी ग्लेमर बाइक से अपने घर जा रहे थे तभी
संकिसा मार्ग पर मार्शल ने पीछे से टक्कर मारी दी। जिससे उनका दायां पैर टूट गया।
[adrotate banner="3"]
ग्राम उनासी निवासी रावेन्द्र पुत्र पंक्षीलाल चके निवासी अपने बहनोई ऊधन सिंह से मिलकर अपनी ग्लेमर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 76 जे 5345 से वापस अपने घर लौट रहा था।
जैसे ही वह संकिसा रोड पर साहब सिंह के भट्टा के पास पहुंचा तो संकिसा की ओर से आ रही मार्शल गाड़ी ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका दायां पैर टूट गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। अब तक परिजन नहीं पहुंच पाये हैं।
[adrotate banner="2"]


