मार्च का वेतन भुगतान ना होने से बीएसए कार्यालय घेरा

0
128

फर्रुखाबाद: परिषदीय विधालयों में कार्यरत शिक्षको का मार्च का वेतन भुगतान अभी तक ना होने से खफा शिक्षको ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को घेरा और मार्च का वेतन भुगतान करने की मांग की |

[adrotate banner="3"]

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक नेता बीएसए कार्यालय पंहुचे| शिक्षक नेता विजय बहादुर यादव ने कहा की अभी तक मार्च माह का वेतन भुगतान नही हुआ है| जबकि शादियों और बच्चो के विधालयों में दाखिले का समय चल रहा है| जिससे शिक्षको को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है| शिक्षक आक्रोशित है| संगठन ने कहा की लगातार शिक्षको को टरकाया जा रहा है|

विजय बहादुर यादव ने कहा कि यदि 1 मई तक मार्च का वेतन भुगतान नही हुआ तो 2 मई को धरना प्रदर्शन किया जायेगा| राजकिशोर शुक्ला, राजेश यादव आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]