मार्ग दुर्घटना में हुई भट्ठा ठेकेदार की मौत

0
97

फर्रुखाबाद: पड़ोसी जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र में स्थित नादेमऊ के पास भट्ठे पर ठेकेदारी कर रहे नबादा बिहार निवासी देवनयन प्रसाद पुत्र रामेश्वर चौहान बीते दिन मार्ग दुर्घटना में घायल हो गये थे। जिसे लोहिया अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गयी|

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार देव नयन प्रसाद बरसो से पप्पन यादव के भट्ठे पर मजदूरों की ठेकेदारी करता था। बीते दिन सायं पांच बजे देवनयन भट्ठे के किनारे रोड पर टहल रहा था। तभी तेज रफ्तार डीसीएम यूपी १६एटी ०५५९ के चालक अशोक कुमार निवासी ईसेपुर बिल्हौर कानपुर ने जोरदार टक्कर मार दी। लोगों ने चालक को घटना स्थल पर ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। परिजनों ने देवनयन को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां आज उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। घुमना चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

[adrotate banner="2"]