मार्ग दुर्घटना में साले की मौत,बहनोई गम्भीर

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:बाइक से घर जा रहे साले की मौत मार्ग दुर्घटना में हो गयी| इसके साथ ही बहनोई गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| दोनों को लोहिया अस्पताल भेजा गया|
कोतवाली कायमगंज के ग्राम मीरगंज निवासी 28 वर्षीय बृजेश कुमार अपने बहनोई 30 वर्षीय राजेश्वर निवासी च्योलारा के साथ जलालाबाद गये थे| जंहा से वह मूंगफली लेकर घर वापस लौट रहे थे| उसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अताईपुर पुलिया के निकट बाइक अचानक पुलिया से टकरा गयी| जिसमे बृजेश व राजेश्वर गम्भीर रूप से जख्मी हो गया|
जंहा से बृजेश को सीधे गम्भीर हालत में लोहिया भेजा गया| जबकि राजेश्वर को सीएचसी में भर्ती कराया गया| जंहा से उसे भी लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| लोहिया अस्पताल में बृजेश को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि राजेश्वर का इलाज चल रहा है| मृतक की पत्नी श्यामा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|