मार्ग दुर्घटना में सफाई कर्मी के पुत्र सहित दो की मौत

0
122

फर्रुखाबाद: अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में सफाई कर्मी के पुत्र सहित दो की मौत हो गयी| जबकि एक वृद्ध की भी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी| पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छाबनी अंगूरीबाग निवासी 12 वर्षीय रिशी पुत्र मुकेश वाल्मीकि बुधवार की शाम मोहल्ला छोटे बंगशपुरा में हो रहे मैच को देखने के लिये गया था| तभी अचानक बंगशपुरा तकिया के पास बाइक सबार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| भीड़ ने बाइक सबार को जमकर पीट दिया| वही परिजन उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल लेकर गये| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया| मृतक कक्षा 4 का छात्र था| उसके पिता मुकेश सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है|
वही बीती बुधवार की शाम कोतवाली कायमगंज के ग्राम नगला पति लखनपुर निवासी 65 वर्षीय ओमप्रकाश उर्फ़ सत्यप्रकाश साइकिल से अपनी बहन सुखदेवी पत्नी ऊधन के घर कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम गाजीपुर जा रहे थे| अचानक ग्राम खिमसेपुर के निकट साइकिल सबार ओमप्रकाश को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| पुलिस ने 108 की मदद से उसे लोहिया अस्पताल भेजा| जंहा उसकी मृत हो गयी| पुलिस ने परीजनों को सूचना दी| जिसके बाद परिजन भी लोहिया अस्पताल पंहुचे| पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]