मार्ग दुर्घटना में व्यापारी की मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

0
184

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विवाह समारोह में शामिल होने आए व्यापारी की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। सुबह उसका शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की। कोतवाली कायमगंज के ग्राम अताईपुर निवासी 36 वर्षीय जीशान पुत्र अतीक अहमद अपने दोस्त तौफीक के घर छाबनी फर्रुखाबाद में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आया था। मिली जानकारी के मुताबिक वह आधी रात के बाद घर जानें के लिए बाइक से निकला। लेकिन देर रात तक वह घर नही पंहुचा तो परिजनो ने फोन पर संपर्क किया। लेकिन उसका कोई पता नही चला। सुबह उसका शव थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के चिलसरा मार्ग पर रमन्ना गुलजार बाग के निकट झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतक की पत्नी फैजी व मां सबाना का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक की गांव में ही मोबाइल की दुकान है।सूचना पर उपनिरीक्षक दीपक राजपूत मौके पर पंहुचे और विधिक कार्यवाही की।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]