मार्ग दुर्घटना में साइकिल सबार वृद्ध ने तोड़ा दम

0
169

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) साइकिल से जा रहे वृद्ध मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। घायल को सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुईयां निवासी 80 वर्षीय बालक राम अपनी साइकिल से ग्राम गांधी किसी कार्य से जा रहे थे, इटावा-बरेली हाई-वे पर गांधी गांव के निकट ही किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बालक राम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के सीएचसी में भर्ती किया गया, सीएचसी में डा. प्रमित राजपूत ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पंहुचे उपनिरीक्षक उदय नारायण शुक्ला ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

[adrotate banner="3"]

,

[adrotate banner="2"]