फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) साइकिल से घर वापस आ रहे हैं व्रत को किसी अज्ञात बहन ने जोरदार टक्कर मार दी, गंभीर रूप से घायल वृद्ध को सीएससी लाया गया जहां चिकित्सक ने वृद्ध को मृत्यु घोषित कर दिया| पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की|
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी 60 वर्षीय रनवीर सिंह यादव शाम लगभग 6:30 बजे साइकिल से खेत देखकर वापस लौट रहे थे, इटावा- बरेली हाई-वे पर रोहिला चौराहे के निकट डिग्री कॉलेज के पास किसी
अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रन वीर की मौत हो गयी| राहगीरों की सूचना पर कस्बा इंचार्ज विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की व घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेजा, जहां मृत घोषित कर दिया गया|
मृतक दो भाइयों में बड़ा था, छोटा भाई दलबीर सिंह है, मृतक खेती करता था, मृतक के तीन पुत्र सुधीश, अनिल व सचिन है तथा चार पुत्रियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। अनिल एवं सचिन दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। पत्नी मार्ग श्री व परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
मार्ग दुर्घटना में वृद्ध की मौत




