मार्ग दुर्घटना में मैजिक व टैम्पो चालक की मौत

0
165

फर्रुखाबाद: अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में टैम्पो व मैजिक चालक की मौत हो गयी| पुलिस ने शवो के पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये|
कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ढपरपुर निवासी 18 वर्षीय चमन पुत्र समीम मुम्बई में टैम्पो चलाने का काम करता था| बीते लगभग एक महीने पूर्व ही वह अपने घर आया था| चमन कमालगंज सामान लेनें गया था| तभी भोजपुर के निकट एक नीलगाय बीच में आ गयी| जिससे चमन की मौत हो गयी| उसके शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया गया| मृतक की माँ हसरुनिशा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
वही दूसरी घटना में जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज नवरंगपुर निवासी 30 वर्षीय नन्हे राजपूत पुत्र वेदराम अपनी मैजिक से बारात की बुकिंग लेकर संकिसा मार्ग पर पर कासगंज जा रहा था| तभी नीवकरोरी के निकट सामने से पिकअप की टक्कर से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया| उसे लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा उसे रिफर कर दिया गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]