मार्ग दुर्घटना में बाइक सबार की मौत,एक गंभीर

0
115

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज)बाइक से बाजार आये युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी| जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के बिजली घर के सामने निवासी 18 वर्षीय श्याम सुन्दर कश्यप पुत्र संजू कश्यप अपने साथ मोहल्ले के 22 वर्षीय कौशलेन्द्र शर्मा पुत्र गिरजाशंकर शर्मा के साथ बाइक से सरसों का तेल लेनें कस्बे की तरफ आया था| तभी उसको देर शाम किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी| जिससे दोनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| घटना की सूचना मिलने पर एसएचओ रविन्द्र नाथ यादव ने अपने सरकारी गाड़ी से लोहिया अस्पताल पंहुचाया| जंहा लोहिया अस्पताल में ईएमओ डॉ० प्रसन्त ने श्यामसुंदर को मृत घोषित कर दिया| जबकि कौशलेन्द्र की हालत भी गम्भीर बतायी गयी है|
घटना की सूचना मिलने पर मृतक की माँ रेखा अन्य परिजनों के साथ लोहिया अस्पताल आ गयी| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| प्रभारी निरीक्षक ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]