मार्ग दुर्घटना में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत

0
291

फर्रुखाबाद: बाइक से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे चाचा-भतीजे की मौत हो गयी| जिससे कोहराम मचा गया|
कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम नगला तवलदार निवासी 17 वर्षीय अमित पुत्र नरेन्द्र सिंह यादव अपने रिश्ते में चाचा 18 वर्षीय रिषभ पुत्र हबलदार के साथ रजनी पुत्री कल्याण सिंह का तिलक कार्यक्रम करने बराकेशब निवासी जितेन्द्र  सिंह के घर गये थे| वापस आने के दौरान अमित और ऋषभ दोनों बाइक से आ रहे थे| कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के अशोका कोल्ड के निकट एक अज्ञात कार नें दोनों को कुचल दिया| जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें ईएमटी धीरेन्द्र नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|
जंहा अमित को मृत घोषित कर दिया गया| वही रिषभ की उपचार के दौरान मौत हो गयी| सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गये| ऋषभ के पिता बिजली विभाग के एमडी की लखनऊ में कार चलाते है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]