मारुती बैन पेड़ से टकराई, सात घायल

0
132

फर्रुखावाद: कायमगंज के कम्पिल रोड पर मेंदपुर गॉव की पुलिया के निकट फर्रुखाबाद आ रही मारुती वैन पिछला पहिया पन्चर हो जाने से असंतुलित हो गयी, और पेड़ से जा टकरायी। दुर्घटना में वैन सवार आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं।

[adrotate banner="3"]

बढ़पुर क्षेत्र के गॉव सोता बहादुरपुर निवासी गुड्डो बेगम अपनी मारुती बैन डीएल 7 बी 1345 से अपनी मॉ को बुलाने कम्पिल क्षेत्र के इकलहरा गॉव गयी थी मॉ को साथ लेकर आते वक्त कम्पिल रोड के मेंदपुर गॉव की पुलिया के निकट कार का पिछला पहिया पन्चरहो जाने से असंतुलित हो गयी और पेड़ से जा टकरायी एक बच्चा सहित छः लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलो को टैम्पो पर लादकर सरकारी अस्पताल भेजा। घायल नूरहसन 60 वर्षीय, नफीशा बेगम पत्नी आकिब, आकिलजादी पत्नी शकूर 65 वर्षीय, उमराना पुत्री मुनीम निवासी इकलहरा व चालक गुडडे पुत्र शकूर का उपचार किया गया। गम्भीर रुप से घायल होने के कारण गुडडो बेगम, आकिल जादी व चालक गुडडे को लोहिया भेज दिया गया।

[adrotate banner="2"]