नई दिल्ली: आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ ईरान एंड सीरीया (ISIS) के मुखिया अबु बक्र अल-बगदादी की मौत की खबर आ रही है। ऑल इंडिया रेडियो ने रेडियो ईरान के हवाले से बताया कि अल-बगदादी की मौत हो गई है।
[adrotate banner="3"]
ऑल इंडिया रेडियो न्यूज (एआईआर) ने अपने ट्वीटर अकाउंड से ये जानकारी दी है कि बगदादी की मौत हो चुकी है। बता दें कि इससे पहले ये खबर आई थी कि बगदादी हवाई हमले में घायल हो गया है और उसकी हालत गंभीर है।
मार्च में अमेरिका की अगुवाई में यहां जो हवाई हमला किया गया, उसमें बगदादी को गंभीर चोटें आई थी। पहले यह चोट बगदादी के लिए जानलेवा साबित हो रही थी लेकिन पिछले कुछ दिनों में उसकी सेहत में सुधार देखा गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल होने के चलते बगदादी अपने गुट की गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा था।
[adrotate banner="2"]


