मारपीट में हरिजन उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

0
95

FIRफर्रुखाबाद: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नरैनामऊ में विवाद हो गया। कुछ ही देर में यह विवाद मारपीट में बदल गया। पीडि़त ने चार लोगों के खिलाफ हरिजन उत्पीड़न कीरिपोर्ट दर्ज कराई है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
क्षेत्र के गावं नरैनामऊ निवासी सुरेश चन्द्र पुत्र लाखन सिंह ने बताया कि सोमवार को होली वाले दिन शाम के समय गांव के ही सुनील, नंदकिशोर, श्यामबाबू और टिंकू आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध किया तो उसे व उसके पुत्र राजेन्द्र व चचेरे भाई महेश चंद्र को पीट कर घायल कर दिया। यही नहीं हमलावरों ने उसे जातिसूचक गालियां देकर अपमानित भी किया। शोरशराबा होने पर तमाम लोग आ गए। जिनके ललकारने पर हमलावर जानमाल की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने सुरेश चंद की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मारपीट करने एवं हरिजन उत्पीड़न के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]