फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) मारपीट में घायल युवक की इलाज के ले जाते समय मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया| मामले में पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| घटना के समय तीन सगे भाईयों सहित 7 के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था|
थाना क्षेत्र के ग्राम चपरा निवासी 26 वर्षीय राम शंकर पुत्र बृजेश के साथ बीते 15 जनवरी को शाम लगभग 7:30 बजे गाँव के ही दबंगों के द्वारा मारपीट किये जानें का आरोप लगा था| रामशंकर को घायल हालत में राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया| जहाँ से हालत गंभीर होनें पर रिफर कर दिया गया| जिसके बाद परिजन जिला अस्पताल लोहिया लेकर पंहुचे| जहाँ चिकित्सकों नें इलाज के दौरान गुरुवार सुबह कानपुर के लिए रेफर किया गया, रास्ते में ले जाते समय रामप्रकाश की मौत हो गयी| मृतक की पत्नी सविता आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मारपीट करने मामले में गाँव के मुनेश्वर दयाल, साहब लाल, सालिखराम पुत्र रामदास, सुनील पुत्र अमर सिंह, रामसेवक पुत्र राजा राम, रामगोपाल पुत्र वीर सहाय निवासी चपरा व नीरज पुत्र राजू निवासी मढ़ान के खिलाफ मुकदमा 16 जनवरी को ही दर्ज किया गया था| थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी से बताया की मुकदमा दर्ज हो चुका है, मामले में आगे की विधिक कार्यवाही होगी| 



मारपीट में घायल युवक नें तोड़ा दम, तीन सगे भाईयों सहित 7 पर दर्ज है केस



