मारपीट, पथराव, प्राचार्य को धमकाने में केंद्रीय विद्यालय के चार छात्र फंसे

0
103

10_02_2015-10fkb23-c-.5फर्रुखाबाद :तोड़फोड़, छात्रों से मारपीट, पथराव, प्राचार्य अरविंद कुमार शर्मा को जान से मारने की धमकी आदि के मामले में केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ के चार छात्र फंस गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई कर दो छात्रों को जेल और दो को संप्रेक्षण गृह भेज दिया।

[adrotate banner="3"]

मामले में मुख्य आरोपी मोहल्ला सिविल लाइन निवासी युवक मोनू यादव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। प्रभारी प्राचार्य ने फतेहगढ़ कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि विद्यालय के मुख्य व आवासीय गेट पर अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है। वह लोग गालीगलौज कर विद्यालय में पथराव करते हैं। छुट्टी के समय छात्राओं को परेशान करते हैं। गेट के अंदर जबरदस्ती घुसकर तोड़फोड़ व छात्रों को पीटकर बाउंड्री कूदकर फरार हो जाते हैं। 31 जनवरी को वह स्वयं गेट पर खड़े होकर साइनबोर्ड की नाप के लिए दिशानिर्देश दे रहे थे। तभी 6-7 अराजक तत्व आये और गालीगलौज शुरू कर दिया। जिससे वह विद्यालय के अंदर आ गये। इसके बाद विद्यालय में पथराव किया गया। अराजक तत्वों के साथ विद्यालय का एक पूर्व छात्र भी था। आरोपियों में फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी कक्षा 12 का आदर्श तिवारी(18), ग्वालटोली निवासी कक्षा 11 का अभिषेक(18), मोहल्ला तलैया लेन निवासी नौवीं और फर्रुखाबाद के मोहल्ला नरायणदास निवासी ग्यारहवीं का छात्र शामिल है।

शाम को उनके मोबाइल पर पांच अलग-अलग नंबरों से उन्हें गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केबी सिंह ने बताया कि प्राचार्य द्वारा दिये गये मोबाइल नंबरों की जांच के आधार पर आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। मोनू मुख्य आरोपी है, उसका भी चालान किया जायेगा।

[adrotate banner="2"]