माया मूर्ति मामला: यूपी नव निर्माण सेना के 3 सदस्य गिरफ्तार

0
155

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमों मायावती की मूर्ति तोड़ने वाले यूपी नवनिर्माण सेना के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है| गिरफ्तार किये गए इन युवकों में विशाल मिश्रा, आदित्य व सौरव अग्रवाल शामिल बताये जाते हैं|

ज्ञात हो कि खुद को नवनिर्माण सेना का सदस्य बताने वाले कुछ युवकों ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अंबेडकर पार्क परिसर में स्थापित मायावती की मूर्ति का सिर अलग कर दिया गया है और हाथ भी तोड़ दिए गए हैं।

[adrotate banner="3"]

इस घटना से कुछ देर पहले नवनिर्माण सेना के पदाधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में 72 घंटे के भीतर लखनऊ और नोएडा से मायावती की सभी मूर्तिया हटाने की चेतावनी दी थी। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने मूर्तियों को तोड़ने की धमकी दी थी। उन्होंने मायावती पर कई घोटालों में शामिल होने का भी आरोप लगाया है।

[adrotate banner="2"]