माया ने हाथी से चार मंत्रियो को उतारा

0
105

लखनऊ। भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने अपने 4 बड़े मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें से तीन के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत की गई थी। जिन मंत्रियों को बर्खास्त किया गया है वो हैं उच्च शिक्षा मंत्री राकेश धर त्रिपाठी, कृषि राज्यमंत्री राजपाल त्यागी, होमगार्ड मंत्री हरिओम उपाध्याय और पिछड़ा वर्ग मंत्री अवधेश वर्मा। भ्रष्टाचार के आरोप के बाद मायावती अब तक उत्तर प्रदेश के 9 मंत्रियों को बर्खास्त कर चुकी हैं।

[adrotate banner="3"]

दरअसल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। मायावती नहीं चाहती हैं कि अब जनता के बीच भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियों के बारे में जनता उनसे सवाल करे और चुनाव में इसका असर पड़े, इसलिए उन्होंने इन चारों मंत्रियों को पद से बर्खास्त कर दिया।

[adrotate banner="2"]