लखनऊ में बीएसपी चीफ मायावती ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि बीजेपी बड़े-बड़े पूंजीपतियों के धनबल पर चलने वाली पार्टी है. इसीलिए कालाधन और भ्रष्टाचार के मामले में इनको अब कुछ भी बोलने का नैतिक अधिकार नहीं हैं.
[adrotate banner="3"]
मायावती ने कहा कि पीएम मोदी ने बदायूं की चुनावी रैली के दौरान लगभग हर संबोधन में चौथी श्रेणी की नौकरियों में इंटरव्यू समाप्त करके भ्रष्टाचार को समाप्त करने का दावा करते नहीं थकते हैं, पर वह यह कभी नहीं बताते कि उनकी सरकार ने कितने लोगों को नौकरी दी है, क्योंकि रोज़गार के मामले में उनकी सरकार अब तक बुरी तरह से विफल ही साबित हुई है.
[adrotate banner="2"]


