मायके जाने की जिद पूरी न होने पर आत्मदाह किया

0
140

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अर्जुन नगला निवासी रणधीर की पत्नी प्रीति ने शुक्रवार अपराह्न घर में कमरा अंदर से बंद कर, मिट्टी का तेल अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली। घरवाले जब तक कमरे का दरवाजा तोड़ पाते तब तक प्रीति की मौत हो चुकी थी।

[adrotate banner="3"]

रणधीर का विवाह तीन माह पूर्व ही प्रीति पुत्री रामचंद्र निवासी आलमगीरी होरीशंकर मोहल्ला कन्नौज से विवाह हुआ था। रणधीर सेंट्रल जेल चौराहे पर एक मिठाई की दुकान पर डेढ हजार रुपये मासिक की नौकरी करता है। प्रीति अभी पिछले माह ही मायके से लौटी थी। दोबार फिर मायके जाने की जिद कर रही थी। इस पर कई दिनों से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार को सुबह रणधीर अपने काम पर चला गया। रणधीर के पिता को फालिज मार चुकी है, वह पास ही दूसरे मकान में रहते हें। मां सत्यवती पिता की देखभाल के लिये वहां गयी हुई थीं। इसी दौरान घर को अकेला देखकर प्रीति ने घर में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर छिड़क लिया व अपने कमरे में जाकर अंदर से कुंडी लगा कर अपने शरीर में आग लगा ली। पड़ोसियों ने धुंआ निकलते देख शारे मचाया तो लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। परंतु तब तक प्रीति की मौत हो चुकी थी।

[adrotate banner="2"]