मायके आयी विवाहिता फांसी पर झूली

0
178

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) मायके आयी विवाहिता नें आम के बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस नें शव का पंचनामा भरा|
थाना राजेपुर के ग्राम जैनापुर निवासी निवासी 45 वर्षीय विमला देवी पत्नी रामनारायण बीते आठ दिन पूर्व अपनी माँ के निधन पर मायके अस्तल कमालगंज बेटे कमल किशोर के साथ आयी थी| शुक्रवार अहले सुबह लगभग 4 :30 बजे वह घर से चली गयी थी|
शुक्रवार सुबह उसका शव गाँव के निकट ही आम के बाग में पेंड पर लटका मिला| जिसकी सूचना पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार फोर्स के साथ  मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच की| मृतका के बेटे का कहना है कि माँ का मामा के साथ विवाद हो गया था| जिससे आक्रोशित होकर विमला नें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| दारोगा भभूति प्रसाद ने शव का पंचनामा भरने की कार्यवाही की|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]