मामा के घर आये युवक की गंगा में डूबने से मौत

0
116

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) मामा के घर आया युवक गंगा में डूब गया| परिजन उसे निकाल कर सीएचसी लेकर पंहुचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया|
जनपद फिरोजाबाद के जलेसर रोड़ गंगा नगर निवासी महेश कुमार का 18 वर्षीय पुत्र प्रांशु कुमार मामा जीतू पुत्र पप्पू निवासी मकूनगला बहोरनपुर टप्पा हबेली कमालगंज के घर 15 मार्च को आया था| 17 मार्च को सुबह 8 बजे प्रांशु अपने चार साथियों के साथ गंगा नहानें के लिए चला गया| गंगा नहानें के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया| जिससे वह डूब गया| जब गोताखोरों ने उसको निकाला और परिजन उसे सीएचसी लेकर गये| जहाँ उसे चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया| मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]