माफिया सहित आठ सट्टा कारोबारी गिरफ्तार

0
163

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पुलिस ने सट्टा माफिया सहित आठ को गिरफ्तार कर लिया| जिसे सट्टा कारोबारियों में खलबली मची है|
शहर के दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी राजेश बाथम के घर में एसओजी प्रभारी बलराज भाटी, सर्विलांस टीम, शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ल ने दबिश दी| जहाँ सट्टा माफिया राधाकृष्ण वर्मा निवासी भाऊटोला मऊदरवाजा, अनिल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी हनुमान मन्दिर के पास पक्का पुल, राजेश राठौर पुत्र रामबाबू निवासी तलैया फजल इमाम फर्रुखाबाद, राकेश कुमार पुत्र हरीशचद्र निवासी अमीन खां मऊदरवाजा, दिलीप कश्यप पुत्र विनय मिश्रा सोताबहादुरपुर, अनुज मिश्रा पुत्र विनय मिश्रा निवासी नुनहाई, राजेन्द्र दिवाकर निवासी मोहल्ला हाता मिंटू खां बजरिया, राजेश कुमार बाथम निवसी दिल्ली ख्याली कूंचा को गिरफ्तार कर लिया|
वहीं सट्टा माफिया हसनैन निवासी खटकपुरा सहित 7 आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये| आरोपियों के पास से 10600 रूपये,7 मोबाइल, 2 बाइक बरामद की गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]