मानवाधिकार दिवस पर अधिकारियों ने दिलायी सत्यनिष्ठा की शपथ

0
143

FARRUKHABAD : विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट सहित अन्य कार्यालयों में भी अधिकारियों ने कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी।sdm rakesh patel

[adrotate banner="3"]

इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में एसडीएम सदर राकेश पटेल व सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ ने कर्मचारियों व अन्य अधिकारियों को शपथ दिलायी। जिसमें कहा गया कि ‘‘मैं एतद द्वारा दृढ़तापूर्वक प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं भारतीय संविधान एवं विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय अनुबन्धों द्वारा भारत में अंगीकृत एवं लागू समस्त मानवाधिकारों के संरक्षण के प्रति सत्यनिष्ठा एवं वफादार रहूंगा।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
मैं उन अधिकारों की सुरक्षा हेतु अपने कर्तव्यों का पूर्ण रूप से पालन करूंगा, मैं बिना किसी पक्षपात के मानवाधिकार के सम्मान एवं सभी के आत्मसम्मान जो कुछ भी हो, उसका आदर करूंगा। मैं अपने शब्दों, दस्तावेजों या विचारों द्वारा परोक्ष अथवा अपरोक्ष रूप से किसी के मानवाधिकार का उल्लंघन नहीं करूंगा। मैं मानवाधिकार के विकास एवं सुरक्षा हेतु सदैव कर्तव्यबद्ध रहूंगा।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को मानवाधिकार की शपथ दिलायी। इसी प्रकार अन्य विभागों में भी शपथ दिलायी गयी।

[adrotate banner="2"]