माध्यमिक शिक्षामंत्री से शिक्षकों ने की डीआईओएस की शिकायत

0
90

FARRUKHABAD : माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल ने डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर जनपद में शिक्षा सम्बंधी जानकारी की। इस दौरान शिक्षकों ने डीआईओएस के कार्यालय में पूरे दिन न बैठने की शिकायत की। शिक्षकों ने कहा की डीआईअेाएस पूरे दिन कार्यालय में नहीं बैठते। जब हम लोग अपने घरों को चले जाते हैं उसके बाद डीआईओएस भगवत पटेल शाम 7 बजे कार्यालय में बैठते हैं।
एमआईसी इंटर कालेज के अध्यापकों ने चार माह से वेतन न मिलने की शिकायत की। शिक्षकों ने कहा कि इस सम्बंध में डीआईओएस से भी गुहार लगा चुके हैं। मंत्री से शिकायत की कि दिन में कार्यालय में नहीं बैठते। 7 बजे के बाद आफिस में बैठते हैं।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

मंत्री विजय बहादुर पाल ने कहा कि यह बात फोन या फैक्स से सूचित करना चाहिए था। उन्होंने डीआईओएस से कहा कि इनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण करें। डीआईओएस ने एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। मंत्री ने प्रेस वार्ता में बताया कि जितने भी शिक्षा माफिया हैं उन पर शिकंजा कसा जायेगा। उनकी समस्याओं के लिए आन लाइन भी आवेदन कर सकते हें।
वहीं पत्रकारों से वार्ता के दौरान मंत्री ने शिक्षकों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि शिक्षक अब शिक्षक नहीं रह गये अब लक्ष्मी के चक्कर में यह शिक्षा को भूल चुके हैं। पैसे के चक्कर में नेता नगरी करते हैं। ऐसे नेताओं पर शिकंजा कसा जायेगा।
इस दौरान नरेन्द्र पाल सोलंकी, प्रबल प्रताप सिंह, मोहित तिवारी, प्रदीप जायसवाल, आदित्य आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]