माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

0
123

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें गुब्बारे छोड़कर व घोषणा कर शुभारम्भ किया| इस दौरान उन्होंने विजयी छात्रों को सम्मानित भी किया |
फतेहगढ़ के पुलिस लाइन मैंदान में आयोजित प्रतियोगिता में पंहुचे जिलाधिकारी नें कहा कि प्रतियोगिता में हार या जीत मायनें नही रखती| जब भी प्रतियोगिता में भाग ले पूरी लग्न के साथ ले, पूरे विश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग ले और जीते। जिलाधिकारी ने सभी को शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने 800 मीटर सीनियर दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मैडल पहना कर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]