माडल बायलाज और निर्धारित समय पर बार चुनाव कराने की मांग

0
115

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को माडल बायलाज और निर्धारित समयावधि में कराने कली मांग अनुशासन समिति से की गयी है|
बार अनुशासन समिति के सदस्य डॉ० दीपक द्विवेदी एडवोकेट से अधिवक्ताओं नें की गयी शिकायत में कहा है कि बीते दिनों महासचिव और अध्यक्ष के द्वारा कोरोंना वायरस के चलते चुनाव को एक वर्ष के लिए स्थगित करने के आदेश किये गये थे| लेकिन बार अपने उस आदेश को  वापस ले| जिसके बाद कोरोना महामारी के सभी सुरक्षा मानको को ध्यान में रखते हुए निश्चित समयावधि में चुनाव माडल बाइलाज से कराने की मांग की गयी|
इस समय अधिवक्ता राजीव वाजपेयी, नीरज शुक्ला, विनय कुमार सिंह, प्रहलाद सिंग परिहार, अनिल कुमार सिंह आदि रहे|
अधिवक्ता दीपक द्विवेदी नें बताया कि कुछ अधिवक्ताओ द्वारा हस्ताक्षर युक्त एक पत्र सही समय पर चुनाव कराने हेतु प्राप्त हुआ है। अन्य चुनाव अधिकारियों से राय करने के पश्चात नियमानुसार उचित निर्णय लिया जाएगा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]