माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी नें परखी व्यवस्था

0
357

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मेला रामनगरिया कल्पवास के दौरान पड़ने वाले माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस अलर्ट है| एसपी आलोक प्रियदर्शी नें पुलिस टीम के साथ व्यवस्था को परखा|
एसपी आलोक प्रियदर्शी द्वारा माघी पूर्णिमा स्नान के दृष्टिगत थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत पांचाल घाट का निरीक्षण कर पार्किंग, गोताखोरों की तैनाती, रूट डायवर्जन एवं मार्ग व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये| उन्होंने यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार से ट्राफिक व्यवस्था दुरस्त रखनें के निर्देश दिये| एसपी नें कहा कि गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए पुलिस सर्तक रहे| इसके साथ ही रूट डायवर्जन का भी पालन पूरी तरह से करानें के निर्देश दिये| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह, थाना प्रभारी कादरी गेट आमोद कुमार भी मौजूद रहे|
13 फरवरी तक रुट भी डायवर्जन
1. कन्नौज से कानपुर रोड होते हुये फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों यथा ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को गुरसहायगंज जनपद कन्नौज से छिबरामऊ की तरफ डायवर्ट किये जायेंगे। 2. छिबरामऊ से जहांनगंज होकर फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों यथा ट्रक, टैंकर डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को छिबरामऊ जनपद कन्नौज से बेबर जनपद मैनपुरी की डायवर्ट किये जायेंगे।
3.बेबर जनपद मैनपुरी की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों यथा ट्रक, टैंकर डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को बेबर जनपद मैनपुरी में रोका जाये।
4.जनपद एटा की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों यथा ट्रक, टैंकर डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को बिराहिमपुर अलीगंज बॉर्डर जनपद एटा पर रोका जायेगा।।
5.जनपद शाहजहांपुर/बरेली से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों यथा ट्रक, टैंकर डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को थाना अल्लागंज व हुल्लापुर जनपद शाहजहांपुर में एवं जरियनपुर चौराहे से ढाई घाट शमसाबाद की तरफ आने वाले वाहनों को जरियनपुर जनपद शाहजहांपुर पर रोका जाये।
6.जनपद हरदोई की ओर से फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहनों यथा ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को रुपापुर थाना सवायजपुर जनपद हरदोई में रोका जाये।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]