मां बेटे को चाकू मारकर घायल करने की रिपोर्ट

0
224

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर निवासी अनिल जाटव पुत्र भैयालाल जाटव व उसकी मां शकुंतला पत्नी भैयालाल को कल गांव के ही कुछ दबंग युवकों ने बर्फ के पैसे मांगने को लेकर चाकू मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने आज आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

[adrotate banner="3"]

विदित हो कि बीते दिन अनिल जाटव व उसकी मां शकुंतला के परिवार का एक युवक नरेन्द्र बर्फ बेचने का काम करता है। जिस पर खानपुर के ही निवासी राहुल, विपिन, वेदराम, बाबूराम ने बर्फ खायी। नरेन्द्र ने जब पैसे मांगे तो उक्त युवकों ने विवाद कर दिया। बीच बचाव के चक्कर में अनिल जाटव व शकुंतला को चाकू मारकर घायल कर दिया था। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के सम्बंध में पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी राहुल, विपिन, वेदराम, बाबूराम के खिलाफ धारा 307 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

[adrotate banner="2"]