मां-बेटा के खिलाफ मारपीट की एफआईआर

0
124

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी जितेंद्र कुमार ने मोहल्ला हाथीखाना निवासी आकाश व उसकी मां रश्मि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि वह टेंपो चलाकर परिवार को पालन पोषण करता है। 24 जून की सुबह सात बजे वह टेंपो में हवा चेक करा रहा था। तभी आरोपी आए और उसको गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। राहगीरों ने बीच बचाव कर उसका बचाया। आरोपी धमकी देकर भाग गए।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]