मां के साथ जमीन का बैनामा कराने ननिहाल गये किशोर की तालाब में डूबने से मौत

0
102

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम धन्सुआ निवासी भीमसेन वर्मा का 15 वर्षीय पुत्र अर्जुन अपनी ननिहाल में तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

धन्सुआ निवासी भीमसेन वर्मा फौज में हवलदार के पद पर श्रीनगर में तैनात हैं। घर पर अर्जुन की मां कृपांती देवी व भाई दिनेश व बहन नेमा रहती हैं। अर्जुन आर्मी स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था। बीते एक दिन पूर्व वह अपनी ननिहाल पड़ोसी जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज में जलालाबाद गया था। शनिवार शाम तकरीबन साढ़े चार बजे अर्जुन अपने भाई दुर्गेश, हरीश, सुमित के साथ ननिहाल से तकरीबन आधा किलोमीटर दूर एक गहरे तालाब में नहाने पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले इन लोगों ने काफी देर खेलकूद किया। इसके बाद इनका शरीर मिट्टी में बुरी तरह से सन गया था। तभी अर्जुन तालाब में नहाने पहुंचा और उसकी डूबने से मौत हो गयी। घटना की सूचना कुछ देर बाद अर्जुन के ताऊ बालकराम को दी गयी। सूचना मिलते ही ननिहाल पक्ष के अलावा अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और खोजबीन चालू की। काफी देर मसक्कत के बाद अर्जुन का शव बरामद हो गया।

अर्जुन के ताऊ बालकराम ने बताया कि उसके भाई भीमसेन छुट्टी न मिलने के कारण नहीं आ सके थे। इसलिए अर्जुन अपनी मां कृपांतीदेवी के साथ ननिहाल में खरीदी गयी जमीन का बैनामा कराने के लिए एक लाख 70 हजार रुपये लेकर गया था। जिसके बाद वह तालाब में डूब गया। फिलहाल मामले में अग्रिम कार्यवाही के लिए अर्जुन के पिता भीमसेन के आने का इंतजार किया जा रहा है।

[adrotate banner="2"]