मांझी रेस्टोरेंट जला ,कारीगर घायल

0
116

manjhi retorentफर्रुखाबाद: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विजाधरपुर निवासी पूर्व प्रधान संतराम सक्सेना के छोटे भाई देबेन्द्र सक्सेना के रिलायंस पेट्रोल पम्प के निकट स्थित मांझी रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने से लाखो का नुकसान हो गया| घटना में रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी भी झुलस लगा|

[adrotate banner="3"]

दोपहर तकरीबन 2 बजे रेस्टोरेंट का कारीगर रामवीर निवासी विजाध्रपुर अपने भाई राजकुमार सिंह के आलावा सुनील कुमार निवासी जहानगंज के साथ रेस्टोरेंट के किचन में खाना बना रहा था| तकरीबन चार-पांच ग्राहक अन्दर बैठ के भोजन कर रहे थे| तभी अचानक गैस का पाईप फट गया| जिससे किचन में अफरातफरी मच गयी| लेकिन कारीगर ने खुद सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया| लेकिन आग बुझने की जगह और तेज हो गयी| देखते ही देखते आग ने पूरे रेस्टोरेंट को अपनी गिरफ्त में ले लिया|

घटना की जानकारी रेस्टोरेंट के मालिक देवेन्द्र सक्सेना को दी गयी| इसी बीच किचन में रखा सिलेंडर फट गया| जिससे आग ने और अधिक विकराल रूप ले लिया| आग लगने से खाना खा रहे लोग व कर्मचारी रेस्टोरेंट के बाहर आ गये| घटना के सम्बन्ध में फायर बिग्रेड को सूचना दी गयी| जब तक फायर बिग्रेड आयी तब तक सड़क के दूसरी तरफ स्थित ढावे के पास लगे समर से पानी डालकर ग्रामीणों ने आग बुझा दी|

[adrotate banner="2"]