माँ-बेटी के अपहरण में पीआरडी जबान सहित तीन पर मुकदमा

0
147

thana jhangnjफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना जहानगंज क्षेत्र के सोंनचिरैया ढावा के निकट बेबर रोड से चलती बाइक से पड़ोसी जनपद मैनपुरी के रेलवे स्टेशन रोड भोगांव निवासी रंजीत कुमार पुत्र जगदीश कुमार की पत्नी जयंतीदेवी और उसकी मासूम पुत्री रिया का बदमाशो ने दिन दहाड़े अपहरण कर लिया| पुलिस ने आखिर घटना के तीन दिन बाद पीआरडी जबान सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| लेकिन दोनों का कोई अता-पता नही चला है|

[adrotate banner="3"]

बीते मंगलवार को रंजीत अपनी बाइक से पत्नी जयंतीदेवी और बेटी रिया को कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम याकूतगंज से लेकर घर जा रहा था तभी बेबर रोड स्थित सोनचिरैया ढावे के निकट पीछे से दो बाइको पर सबार होकर पांच लोग आये और उसे आगे से रोंक लिया| पांचो आरोपियों ने अपने तमंचे उसकी तरफ तान दिये| आरोपीयो ने उसकी पत्नी जयंती देवी और पुत्री रिया को बाइक से उतार कर अपनी बाइक पर बैठा लिया| बदमाश उसे लेकर फरार हो गये| बीते तीन दिन पूर्व हुई घटना को छुपाने के लिये पुलिस अकेले खिचड़ी पकाने में लगी है| जब आरोपी हाथ नही लगे तो पुलिस ने अपना बचाव करते हुये पांच आरोपियों की जगह तीन आरोपी तहरीर में लिखने का दबाब बनाया| जिसके बाद पुलिस ने अपने हिसाब से तहरीर लिखा कर ग्राम गढाखेडा निवासी पीआरडी जबान धीरेन्द्र पुत्र सुल्तान सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|

जहानगंज थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| लेकिन अभी गायब की गयी महिला और बच्ची का कोई पता नही चला है|

[adrotate banner="2"]