ब्रेकिंग: घर में घुसे बदमाशो ने माँ-बेटी की बेरहमी से हत्या कर लूटा

0
123

asp thsildar coफर्रुखाबाद:(कमालshmim htyaahmroj aur msvri jiragaurगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम जीरागौर निवासी शमीम के घर बीती रात घुसे बदमाशो में मौत का तांडव मचाया| उन्होंने माँ-बेटी की हत्या कर पिता को मरा समझकर छोड़ गये| लेकिन अभी पिता की सांसे चल रही है| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गयी है| पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="3"]

शमीम अपनी पत्नी मसवरी और 19 वर्षीय दिवांग पुत्री महरोज के साथ घर के आंगन में चारपाई पर रो रहे थे | घर की छत पर शमीम का पुत्र हसिब व 17 वर्षीय राज के साथ साथ उनके ही गाँव का 55 वर्षीय अख्तर सो रहे थे | अख्तर ने बताया की सुबह होने पर वह उठे और जीने से नीचे आये| उन्होंने शमीम को चारपाई से नीचे गिरा पाया| जब उन्होंने पास जाकर देखा तो शमीम गम्भीर हालत में सांसे गिन रहा था|

जिस पर उन्होंने छत पर सो रहे शमीम के पुत्रो को आवाज दी| जब पुत्रो ने आकर देखा तो शमीम गम्भीर हालत में थे उसकी पत्नी मसवरी भी अंतिम साँसे ले रही थी और महरोज की मौत हो चुकी थी| आनन फानन में शमीम और उसकी पत्नी मसवरी को सीएचसी कमालगंज ले जाया गया| जंहा मसबरी को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि शमीम को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया, तहसीलदार सदर आर पी चौधरी, सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे, सीओ सिटी योगेश कुमार, सर्विलांस प्रभारी कुलदीप दीक्षित, स्वाट टीम प्रभारी ब्रजेश यादव्, जहानगंज थानाध्यक्ष प्रदीप यादव व डॉग स्कोट भी मौके पर पंहुची| बदमाशो ने शमीम के घर के पास ही कुछ जेवरातो के खाली डिब्बे डाले थे| खोजी कुत्ता आस्कर कुछ दूर जाने के बाद बैरंग लौट आया|
शमीम को मरा समझ कर छोड़ गये बदमाश
घर में डकैती डालने वाले बदमाशो ने पति-पत्नी और बेटी की हत्या करने का प्रयास किया| शमीम को मरा हुआ समझ कर छोड़ गये| लेकिन वह बच गया| मना जा रहा है की हमला करने वाले लोगो को शमीम आदि ने पहचान लिया| जिसके बाद बदमाशो ने हत्या कांड को अंजाम दिया|
पुलिस की शक की सुई करीबी पर
पुलिस कई तरह से घटना के सम्बन्ध में जाँच कर रही है| पुलिस का मानना है की घटना किसी परिचित व्यक्ति ने ही की है| घटना के कारण को अभी साफ नही किया जा सका है| लेकिन पुलिस का यह भी कहना है की शमीम का परिवार बीडी आदि बनाकर अपना पेट भरता था | जिस कारण घर में कितना माल जेबर होगा यह सभी को पता होगा| फिर केबल कुछ पैसो के लिये दो हत्या करना लगे नही उतर है| पुलिस को घटना कजे पीछे को अज्ञात कारण लग रहा है | और घटना करने वाला करीबी|
दो हत्या होने के बाद भी नही लगी भनक
यह बात भी लोगो के गले नही उतरी की नीचे बदमाश तीन लोगो को मौत के घाट गला द्वाकर उतारते रहे लेकिन ठीक ऊपर सो रहे शमीम के दोनों पुत्रो और उनके दोस्त अख्तर को इसकी भनक तक नही लगी|

अपर पुलिस अधीक्षक राम भुवन चौरसिया ने बताया कि अभी कितने की लूट हुई है इसका पता नही चला है| दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है| कितने बदमाश थे इसका भी अभी पता नही चला है| जाँच की जा रही है |

[adrotate banner="2"]