महेंद्रसिंह धोनी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी

0
211

dhoniनई दिल्ली” भारतीय वन-डे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ आंध्रप्रदेश के अनंतपुर के कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।धोनी इस समय टीम इंडिया की कमान संभाले हुए हैं जो सीमित ओवरों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में है। एक मैगजीन के कवर पर भगवान के रूप में धोनी का फोटो प्रकाशित होने से जुड़े मामले में यह गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

[adrotate banner="3"]

2011 विश्व कप के विजेता कप्तान धोनी वर्ष 2013 में उस समय सुर्खियों में आए थे जब बिजनेस टुडे के कवर पर भगवान विष्णु के रूप में उनका फोटो प्रकाशित हुआ था।इसके विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता जयकुमार हिरेमाथ ने धोनी के खिलाफ केस दायर किया था। धोनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 और 34 के तहत मुकदमा दायर किया गया था।

इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने क्रिकेटर की आलोचना करते हुए बयान जारी किया। धोनी जैसी खेल ‍शख्सियतों को इस तरह लोगों की धार्मिक भावनाओं से खेलने का परिणाम मालूम होना चाहिए। उन्हें यह विज्ञापन करने से पहले ही इसके परिणामों का अंदाजा होना चाहिए था। सेलिब्रिटिज सिर्फ विज्ञापन हासिल कर लेते हैं, बगैर उनके परिणाम जाने। वे यह भी नहीं जानना चाहते हैं कि आसानी से मिलने वाले इस पैसे का क्या परिणाम होगा।

[adrotate banner="2"]