महूरत पर ही खुला 1800 रूपये कुंटल आलू का भाव

0
194

dm mandiफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने मंगलवार को सुबह सातनपुर मंडी में नये आलू की बिक्री का शुभारम्भ कर दिया| उद्घाटन वाले दिन ही आलू का भाव 18 सौ रूपये कुंटल का रहा|

[adrotate banner="3"]

डीएम नरेन्द्र कुमार सिंह चौहान सातनपुर आलू मंडी पंहुचे उनका व्यापारियों ने स्वागत किया| इस दौरान उन्होंने सभी आलू व्यापारियों से कहा कि आलू हमारे जनपद की पहचान है इसलिये आलू की अच्छी से अच्छी किस्म की अधिक से अधिक पैदावार करने के लिये हमे आगे आना चाहिए| मंडी में आलू आढती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने जिलाधिकारी को बताया की कुल तीन ट्रक आलू (पांच सौ कुंतल) की बिक्री 18 सौ रूपये कुंतल के हिसाब से की गयी है| बिक्री प्रारम्भ होने से किसानो के चेहरो पर ख़ुशी की लहर दौड़ गयी|

इस दौरान सुशील सिंह, दीवान सिंह, गिरीश मिश्रा, गोपाल नरायण, भाजपा नेता शैलेन्द्र राजपूत, संतोष, श्री राम आदि मौजूद रहे|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]