महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता शिविर लगा हो रही खानापूर्ति

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: (अमृतपुर) दयानंद इंटर कॉलेज में आज महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया| जिसमे आशा ज्योति बालिकाओं को जागरूक करने पहुंची| जिसमे महिलाओ की सुरक्षा हेतु 181 नंबर की हेल्पलाइन का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया|

कार्यक्रम की अध्यक्षता  प्रधानाध्यापक  राकेश कुमार और थानाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार ने की| एस आई पंकज, सतेंदर,  डॉक्टर सीपी गंगवार आशा ज्योति समस्त स्टाफ मौके पर उपस्थित रहा|  महिला और पुरुषो को एक दूसरे का सम्मान करने पर बल दिया गया|

डॉ सीपी गंगवार ने बब्ल विवाह को रोकने में समाज को जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया| उन्होंने कहा कि जब तक बाल विवाह नहीं रुकेगा तब तक यह घटनाएं घटती रहेगी|  सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर 181 महिला आशा ज्योति बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाई गई है| जगह-जगह पर सफेद पोशाक में महिला पुलिस भी मिलेगी|

देखने वाली बालिकाओं की सुरक्षा के तहत सरकार का काफी ध्यान है लेकिन इसका व्यवहारिक पालन नहीं किया जा रहा है| केवल इंटर कॉलेजों में जागरूकता अभियान चला कर खानापूर्ति भर कर दी जाती है| न किसी तिराहे पर और न चौराहे पर सफेद पोशाक में कोई भी महिला पुलिस आज तक दिखी| किसी ने देखा हो तो जेएनआई को अवश्य बताये|