महिला सिविल जज ने की आत्महत्या,फंदे से लटका मिला शव

0
256

बदायूं:यूपी के बदायूं में महिला जज ज्योत्सना राय की आत्महत्या का मामला सामने आया है।शनिवार सुबह सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला है।महिला जज ज्योत्सना राय के आत्महत्या की जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। घटनास्थल पर छानबीन कराई जा रही है।एसपी बदायूं आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची है,उनका आवास पहली मंजिल पर है। दरवाजे अंदर से बंद थे।उसे जबरदस्ती खोला गया और उनका शव छत के पंखे से लटका हुआ मिला। शव को कब्जे में ले लिया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके दस्तावेजों में कुछ चीजें मिली हैं। सभी तथ्यों की जांच की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]