जिलाध्यक्ष महिलासभा ने नया महानगर अध्यक्ष किया घोषित

0
97

sulkhsna singhफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयी राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता के सामने विरोध करने के बाद सपा की महिला सभा की जिलाध्यक्ष ने नये महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी| जिसने एक नये विवाद को जन्म दे दिया|

[adrotate banner="3"]

समाजवादी पार्टी की वर्तमान महानगर अध्यक्ष बीना शर्मा तीन बार महिला सभा की नगर अध्यक्ष चुनी जा चुकी है| वर्तमान में वही इस पद पर कार्यरत थी| बुधवार को महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता के सामने बीना शर्मा ने महिला संगठन में सम्मान ना मिलने की शिकायत की| जिसके बाद महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने नये महिला सभा की महानगर अध्यक्ष पद पर जानकी यादव को घोषित कर दिया| जिस पर नया बखेड़ा खड़ा हो गया है|

इस सम्बन्ध में सपा के महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने बताया की महिला सभा की जिलाध्यक्ष को नगर अध्यक्ष की घोषणा करने का कोई अधिकार नही है| बिना पार्टी के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के अनुमोदन के महिला सभा की नगर अध्यक्ष की घोषणा नही की जा सकती| उन्होंने बताया की वर्तमान में बीना शर्मा ही महानगर अध्यक्ष है|

[adrotate banner="2"]