महिला मोर्चा ने उतार फेका गले से भाजपा का अंगौछा, कार्यालय में हंगामा काटा

0
99

bjp 1फर्रुखाबाद: सुविधाएं न मिलने का आरोप लगाकर प्रचार में जाने से मना कर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में हंगामा काटा। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नाराज होकर चली गई।

[adrotate banner="3"]

भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री मीरा, रंजना अवस्थी आदि महिलाओं के साथ आवास विकास कालोनी स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचीं। मीरा ने आरोप लगाया कि वह महिलाओं की टोली के साथ प्रचार में जा रही हैं, लेकिन उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो रही हैं। जिला उपाध्यक्ष प्रभात अवस्थी आदि नेताओं ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन नाराज मीरा चुप नहीं हुई। गुस्से में उन्होंने पार्टी का अंगौछा गले से उतारकर रख दिया और चली गयीं। रंजना अवस्थी ने बताया कि मीरा के कहने पर वह प्रचार में उनके साथ जाती थीं। वह पार्टी की पुरानी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने महिला मोर्चा नेताओं को बता दिया है कि वह अधिक समय नहीं दे पायेंगी।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
भाजपा के जिला महामंत्री विमल कटियार ने बताया कि कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्या बतायी थी। उनकी बात जिला उपाध्यक्ष ने सुन ली है। समस्याएं दूर करने का प्रयास किया जायेगा।

[adrotate banner="2"]