महिला पर घर में घुसकर किया हमला

0
174

फर्रूखाबाद:(नगर संवाददाता) महिला के घर में घुसकर हमला करने से महिला घायल हो गयी| उसका पुलिस नें लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया है |
शहर के लाल गेट कबाड़ वाली गली निवासी प्रीती पत्नी विपल कुमार नें बताया कि हापुड़ का एक युवक उनके घर में घुस गया और किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया| जिससे प्रीती घायल हो गयी| पुलिस नें उसका लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया है| उपनिरीक्षक अनिल सिकरबार नें बताया कि विवाद हुआ है| जाँच की जा रही है| तहरीर अभी नही मिली है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]