महिला ने लगाया जेठ पर बलात्कार का आरोप

0
115

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : कोतवाली कायमगंज में उस समय अजीबो गरीब हालत पैदा हो गये जब एक महिला ने अपने ही सगें जेठ पर अपने साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया। वहीं आरोपी जेठ कानो पर हाथ रखते हुये इस आरोप का खण्डन कर रहा है।

[adrotate banner="3"]

अपने पक्ष में जेठ ने थाने में अपनी जवान पुत्रियों को लाकर खडा कर दिया दोनो लडकियों ने थाने में बयान देते हुये कहा कि चाची का अरोप निराधार और असत्य है। लेकिन महिला अपने आरोप पर अड़ी हुई है। और लगातार अपने जेठ पर आरोप लगारही है। महिला का पति भी थाने में मौजूद है और अपनी पत्नी के आरोप का समर्थन कर रहा है। वही यह भी पता चला है। कि मामला घरेलू झगडे का है। पुलिस ने दोनो पक्षो को कोतवाली में रोक रखा है। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव पैथान खुर्द में रविन्द्र एवं देवेन्द्र पुत्रगण राजाराम रहते हैं। आज रविन्द्र की पत्नी शेषकुमारी अपने पति के साथ कोतवाली आयी। जहां उसने अपने जेठ देवेन्द्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति गेहूँ की कटाई कर रहा था। मैं घर में अकेली थी। उसी समय उसके जेठ देवेन्द्र दीवार फांदकर घर में घुस आये। और तमंचा सटाकर उसे भयभीत कर दबोच लिया। दबोचने के बाद उन्होंने मेरे साथ मुँह काला किया। मेरी चीख पुकार सुनकर मेरा नौ वर्षीय लडक़ा मौके पर आ गया। जिसके विरोध करने पर देवेन्द्र ने तमंचे की बट से उसे भी मारापीटा। शेषकुमारी जिस समय कोतवाली में दुष्कर्म का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगा रही थी। उसी समय देवेन्द्र की लडक़ी अपने बाबा के साथ कोतवाली पहुंच गयी। लडक़ी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके चाचा रविन्द्र अवैध कच्ची शराब बेचते हैं। आज शराब के पाउचों से भरी एक बोरी चाचा से लेकर कोई व्यक्ति लिए जा रहा था। मैंने उसकी बोरी पकड़ ली। और कहा कि इस तरह का काम घर में या पास में नहीं होने दिया जायेगा। तो रविन्द्र ने उसकी बाँह मरोड़ कर तोडऩे का प्रयास किया तथा मुझे मारपीट कर बोरी उसी व्यक्ति को दे दी। जो लेकर चला गया। लडक़ी के अनुसार वह व्यक्ति जो शराब लेकर गया उसका नाम राधे निवासी नगला सिकंदर है। जब इसकी शिकायत मैंने अपने पिता से की तो खेत से वापस आये चाचा उलाहना देने पर झगडऩे लगे। साथ आये रविन्द्र-देवेन्द्र के पिता ने बताया कि शेषकुमारी दुष्कर्म का आरोप झूठा लगा रही है। वास्तव में यह महिला और इसका पति कच्ची शराब बेचने का काम करता है। विरोध करने पर झगड़ा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने किसी भी पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट अंकित नहीं की थी।

[adrotate banner="2"]