8 मार्च को फर्रुखाबाद में महिला दिवस में शिरकत करेगी अभिनेत्री जीनत अमान

0
105

Sachin Yadav Monika Yadavफर्रुखाबाद: मुक्ति सामजिक संस्था की तरफ से कराये जाने वाले महिला दिवस के समारोह महिलाओ को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक तो किया जायेगा, साथ ही साथ समारोह में अभिनेत्री जीनत अमान के भी इस आयोजन में पहुचने की बात कही गई है| जीनत अमान के आने की खबर से महिलाओ में काफी उत्साह देखा जा रहा है|

[adrotate banner="3"]

संस्था के महासचिव सचिन यादव व मोनिका यादव ने एक संबाददाता सम्मलेन में कहा है कि समारोह में नारी व उसका सम्मान पर चर्चा कि जाएगी शहर के कादरी गेट पर ओपी लान में इस कार्यक्रम का आयोजन आठ मार्च को किया जायेगा|

मोनिक यादव ने बताया कि पूरे जनपद से महिलाओ को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है जिसमे भारी भीड़ जुटने की सम्भावना है| उन्होंने कहा है की वर्तमान में नारी के प्रति जो अन्याय हो रहे है और नारी जिस तरह से चुप होकर उसे सहन रही है उसके विरोध में महिलाओ को उनके अधिकारों के प्रति जरुर लड़ने की आस जगाई जाएगी|

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अभिनेत्री जीनत अमान के महिला दिवस में पहुचने से महिलाओ को अपनी लडाई लड़ने का बल मिलेगा| इस दौरान मीडिया प्रभारी आर के यादव भी मौजूद रहे| [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]