महिला थानाध्यक्ष ने सुलझाया पति पत्नी का विवाद, फिर से साथ जीने की खाईं कसमें

0
149

फर्रुखाबाद: काफी समय से चले आ रहे पति पत्नी के आपसी विवाद को महिला थानाध्यक्ष सुभद्रा वर्मा ने निपटा कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। समझौते के बाद दोनो पति पत्नी ने साथ-साथ जीने की कसमें खाईं।

[adrotate banner="3"]

हैवतपुर गढ़िया स्थित काशीराम कालोनी निवासी मीरादेवी पत्नी बृजमोहन का आपसी विवाद कई वर्षों से चल रहा था। मीरादेवी ने उत्पीड़न के मामले में ससुराली कुदीप बाथम, जगदीश, मुन्नीदेवी पत्नी जगदीश, सास नेमादेवी, व ननद चांदनी निवासीगण अंगूरीबाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें काफी लम्बे समय से विवाद चला आ रहा था। मामला महिला थाना पहुंचा तो थानाध्यक्ष सुभद्रा वर्मा ने दोनो पक्षों से बात की। दोनों पक्षों को महिला थाना परामर्श केन्द्र में बुलाकर समझौता करा दिया। समझौते के बाद खुशी-खुशी पति पत्नी ने साथ-साथ जीने की कसमें खायीं और घर चले गये।

[adrotate banner="2"]