लखनऊ: आदर्श कारागार के कैदी कमलेश ने शनिवार को महिला डिप्टी जेलर रेखा पटेल को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ इतनी तेज था कि महिला डिप्टी जेलर की आंखों में धुंधलापन छा गया और मुंह से खून निकलने लगा। कैदी ने डिप्टी जेलर से गाली-गलौज कर धक्का-मुक्की भी की। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी दौड़े उन्होंने कैदी को पकड़ा। कैदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक डिप्टी जेलर रेखा पटेल गल्ला गोदाम पहुंची। वहां कैदी कमलेश से गल्ले के बारे में कुछ जानकारी मांगी और दाल की तौल करने को कहा। इस पर कैदी ने उनसे अभद्रता की और गाली-गलौज करने लगा। डिप्टी जेलर के विरोध पर कैदी ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। डिप्टी जेलर के मुताबिक कैदी के थप्पड़ उनके दांत से खून निकलने लगा और आंखों में धुंधलापन छा गया।
कैदी और हमलावर होता तबतक आस पड़ोस के अन्य कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद गोसाईगंज थाने में कैदी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जिला कारागार भेज दिया गया। गोसाईगंज के कार्यवाहक इंस्पेक्टर रामफल प्रजापति ने बताया कि आरोपित कैदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया गया है।2017 में आदर्श कारागार में शिफ्ट किया गया था कैदी : इंस्पेक्टर गोसाईगंज ने बताया कैदी कमलेश हत्या के मामले में सिद्ध दोष बंदी है। वर्ष 2013 में उसे हत्या के मामले में जेल भेजा गया था। 2017 में उसे बस्ती जेल से आदर्श कारागार में शिफ्ट किया गया था। मूल रूप से संतकबीरनगर के धनकटवा का रहने वाला है।
महिला डिप्टी जेलर को कैदी ने जड़ा थप्पड़, आंखों में छा गया धुंधलापन, मुंह से निकला खून
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


