महिला को बेहोश कर नगदी मोबाइल लूटा

0
81

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी एक महिला फर्रुखाबाद इलाज कराकर घर वापस जा रही थे. रास्ते में माजिक में सवार दो महिलाओ ने उसे भुने आलू खिलाकर बेहोश कर लूट लिया।

[adrotate banner="3"]

क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी सुनीला पत्नी जितेन्द्र चार दिन पहले अपना इलाज कराने फर्रूखाबाद गईं थीं। आवास विकास में एक रिश्तेदार के  यहां रहकर उसने इलाज कराया। आज सुबह मैजिक पर सवार होकर गांव के लिए रवाना हुई। उसके अनुसार मैजिक में तीन महिलाएं बैठी थीं। जिन्होंने उसे भुने हुए आलू खिलाए। आलू खाने के बाद उसे बेहोशी छाने लगी। बेहोश होने पर तीनों महिलाओं ने उसके छ: सौ रूपये और मोबाइल लूट लिये। मैजिक वाले ने महिला को पुलगालिब तिराहे पर उतार दिया। जहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]