महिला के साथ पति के दोस्त ने होटल में की छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज

0
162

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पति के दोस्त ने होटल में बुलाकर महिला के साथ छेड़छाड की घटना को अंजाम दिया| पीड़िता नें शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया|
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला नें दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा है कि उसके पति दिल्ली में काम करतें है| उनके साथ ही कासगंज के रामनगर निवासी अशोक कुमार पुत्र रामसनेही भी काम करता है| जिससे पीड़िता की अशोक से पहचान हो गयी| बीते 25 अप्रैल को एक युवक पीड़ित के घर आया और कहा कि रेलवे रोड केशव होटल में दोपहर 2 से 3 के बीच अशोक से मिल लेना| पीड़िता का आरोप है कि जब वह होटल में पंहुची तो अशोक गैलरी में खड़ा था और वह पैसे के अलावा और भी कुछ देनें की बात कहकर कमरें में ले गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा| जिस पर पीड़िता नें विरोध किया तो उसनें थप्पड़ जड़ दिया| जिससे आरोपी नें जान से मारनें की धमकीं दी| पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]