महिला के जेबरात लूट भाग रहे तीन आरोपी ‘चीता’ ने दबोचे

0
147

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) रोडबेज बस में बैठी महिला के बैग से जेबरात निकाल कर भाग रहे तीन बदमाशो को चीता मोबाइल के सिपाहियों ने दबोच लिया| बदमाशो के पास सभी जेबरात बरामद हो गये| जिन्हें पुलिस ने महिला को वापस कर दिया|
जनपद फिरोजाबाद के जलेसररोड वैभव नगर निवासी गुड़िया पत्नी विपिन सिंह विगत दिनों जनपद मैंनपुरी के भोगाँव क्षतरी बरी मायके में आयी थी| वहां से वह रिश्तेदारी में जनपद शहजहाँपुर गयी थी| रविवार को वह फर्रुखाबाद डिपो की बस से वापस आ रही थी| उसके बैग में ही एक पोटली में जेबरात रखे थे| कोतवाली मोहम्मदाबाद के चौराहे के आगे बस में बैठे तीन बदमाशों नें उसके बैक को ब्लेड से काट दिया और उसमे रखे जेबरात को लेकर बस से कूदकर भाग खड़े हुए| महिला की चीख-पुकार सुनकर मुख्य चौराहे पर चीता में सिपाही प्रिंस, युवराज, देवेंद्र व जदौन चौराहे पर लगे हुए थे| उन्होंने बहादुरी का परिचय देते हुए तीनों बदमाशों को दबोच लिया और उनके पास से जेबरात भी बरामद कर लिये| महिला नें सामान मिलने के बाद तहरीर देंने से मना कर दिया| जिसके बाद आरोपियों को हिरासत में लेकर महिला के जेबरात वापस कर दिये| जेबरात पाकर महिला गदगद नजर आयी| प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार बिंद नें बताया कि महिला नें तहरीर नही दी| लेकिन पकड़े गये आरोपियों के सम्बन्ध में जाँच करायी जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]